फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहीद खुदीराम बोस की शहादत को किया याद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर में जन संघर्ष मंच के कार्यकर्ता लोगों को जागरुक करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के शहादत दिवस पर जन संघर्ष मंच की ओर से थानेसर के कीर्ति नगर में सभा आयोजित की गई। सभा में खुदीराम बोस के जीवन और देश की आजादी के लिए दिए बलिदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच की प्रांतीय वित्त सचिव चंद्र रेखा ने की। महासचिव सुदेश कुमारी ने बताया कि 11 अगस्त 1908 को 18 वर्षीय खुदीराम बोस को मुजफ्फरपुर जेल में फांसी दी गई थी। सभा में वक्ताओं ने कहा कि खुदीराम बोस के साथ भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, ऊधम सिंह और अन्य क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें