फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की खरीद, धान के सीजन का चार करोड़ का भुगतान अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेहूं का सीजन आते ही जहां किसान फसल से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए हैं वहीं प्रशासन ने भी एक अप्रैल से जिला भर की मंडियों में गेहूं खरीद की तैयारी कर ली है। इन सबके बीच यह विडंबना ही कही जाएगी कि पिछले धान के सीजन के आढ़तियों का करीब चार करोड़ का भुगतान आज भी अटका है, लेकिन अधिकारियों की ओर से दावा किया जा रहा है कि गेहूं खरीद का भुगतान तय समय में किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने इस संबंध में दावा किया है कि सभी मंडियों में मार्केट सचिव व अन्य सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं, वहीं आढ़तियों के साथ भी बैठकें भी की गई हैं। उधर जिला उपायुक्त भी मंगलवार को सभी संबंधित विभागों व एंजेंसी के अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। मंडियों में भारदाना पहुंच चुका है तो वहीं आढ़ती भी पूरी तरह से तैयारी में है। अब देखना है कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो पाती है या नहीं।
अभी तक किसान एक सप्ताह पहले ही हुई बारिश की मार से उबर भी नहीं पाए कि वीरवार को फिर दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। देर शाम तेज हवाएं चली तो आसमान में काली घटाएं छा गईं। ऐसे में किसानों की चिंता फिर बढ़ गई। वहीं शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में गेहूं खरीद अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह तक ही शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स

फोटो 48
नमी का रहेगा बहाना : हरि सिंह
गांव किरमिच के किसान हरि सिंह का कहना है कि हर सीजन में जहां प्रकृति की मार किसानों पर पड़ती रही है वहीं इस बार भी बारिश व ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। मंडियों में पहले ही किसानों की फसलें औने-पौने भावों पर बिकती रही है वहीं इस बार फिर मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते गेहूं में नमी का बहाना रहेगा।

बॉक्स
फोटो 47
आज भी अटके चार करोड़ : दौलतराम
थानेसर आढ़ती एसोसिएशन प्रधान दौलत राम बंसल का कहना है कि गेहूं का सीजन शुरू होने वाला है, जिसके लिए प्रशासन व आढ़ती तैयारी में जुटे हैं, लेकिन यह विडंबना है कि धान के गत सीजन का आढ़तियों व मजदूरों का आज भी करीब चार करोड़ का भुगतान अटका हुआ है, जिससे अनेकों आढ़तियों व मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार हर सीजन में सभी भुगतान समय पर किए जाने के दावे करती रही है, लेकिन करोड़ों रुपये का भुगतान अटका रहना इन दावों की पोल खोल रहा है।

बॉक्स
49
गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूरी : सचिव
थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि मंडी में गेहूं खरीद की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां किसानों से लेकर मजदूरों व आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

बॉक्स
डीएफएससी बोले, जारी किया जा चुका भुगतान
- डीएएफएससी सुरेंद्र सैनी का कहना है कि धान खरीद को लेकर अधिकतर आढ़तियों का भुगतान किया जा चुका है। जिन आढ़तियों के बैंक खातों आदि में कोई तकनीकी समस्या रही है, उन्हीं का भुगतान बकाया होगा। ये भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। उधर उन्होंने कहा कि जिला भर की मंडियों में गेहूं खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। किसी भी मंडी व खरीद केंद्र पर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें