कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार के बाद शुक्रवार को भी मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही जिसके चलते धान कटाई व खरीद कार्य पटरी पर लौटने लगा। दिनभर में 35545 एमटी धान की खरीद की गई जबकि 3,46,38 एमटी नौ फीसदी उठान हुआ। अब तक 5,01,340 एमटी धान की खरीद हुई है जबकि 3,92,546 एमटी उठान हुआ है। 812.21 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है।
जिले की अनाज मंडियों में खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड एजेंसी की ओर से वीरवार तक ही अक्तूबर देर शाम तक 4,65,795 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। अहम पहलू यह है कि खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 78 प्रतिशत व हैफेड की ओर से 71 प्रतिशत धान का उठान कार्य पूरा किया गया। 2389 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। धान की खरीद करने के लिए 22 खरीद केंद्र व मंडियां स्थापित की गई हैं। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। वीरवार तक खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अजराना कला मंडी से 2563 एमटी, अमीन से 1203 एमटी, बाबैन से 19414 एमटी, बोरसैदां से 1976 एमटी, चढूनी जाटान से 2763 एमटी, गुमथला गढू से 7881 एमटी, इस्माईलाबाद से 23057 एमटी, झांसा मंडी से 12530 एमटी, थानेसर मंडी से 75938 एमटी, लाडवा मंडी से 57893 एमटी, गांव नलवी से 1642 एमटी, पिहोवा से 56490 एमटी, पिपली मंडी से 27167 एमटी, शाहाबाद से 74184 एमटी, थाना से 1359 एमटी, ठोल से 10780 एमटी धान खरीदा गया है।
इसके अलावा हैफेड की ओर से गांव बाबैन से 8732 एमटी, बारना से 771 एमटी, बोधनी से 861 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी से 18800 एमटी, कराह साहब से 1774 एमटी, कुरुक्षेत्र से 11101 एमटी, लाडवा से 17208 एमटी, लुखी से 462 एमटी, मलिकपुर से 1669 एमटी, नीमवाला से 521 एमटी, पिहोवा मंडी से 16894 एमटी, पिपली मंडी से 236 एमटी, शाहबाद मंडी से 6562 एमटी व ठोल मंडी से 1364 एमटी धान की खरीद की गई है।
कुरुक्षेत्र। धूप खिलने पर ब्रह्मसरोवर के आसपास शुक्रवार को भी इस तरह सूखाई जाती रही धान। संव- फोटो : पुलिस लाइन में आयोजित महिला सुरक्षा कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी।