फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंडी में धान की आवक तेज, हैफेड ने 83 प्रतिशत उठान तथा 99 प्रतिशत धान खरीद का किया भुगतान

Tue, 14 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इस्माईलाबाद। मौसम साफ होते ही धान के कटाई कार्य ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। इससे अनाज मंडी धान की आवक भी तेज हो चुकी है। खरीद एजेंसियों ने खरीद के साथ उठान का कार्य भी तेज कर दिया है।
हैफड के मैनेजर राजपाल सिंह ने बताया कि धान खरीद के लिए मंडी में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने अब तक 2,25,537 क्विंटल धान का खरीद कर लिया है जिसमें से 1,87,409 क्विंटल धान का उठान हो चुका है, जो कुल खरीद का 83 प्रतिशत है और 99 प्रतिशत खरीद का भुगतान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस साल 13 राइस मिल एजेंसी की ओर से खरीदे गए धान की मिलिंग का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से धान का एक एक दाना सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। आढ़ती, किसानों, पल्लेदारों व मजदूरों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि मंडी में सूखा व साफ सुथरा धान ही बिकवाली के लिए लेकर आएं ताकि धान की खरीद के लिए कोई दिक्कत न हो और मंडी में व्यवस्था खराब न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें