फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ओवरलोड ट्रॉली का टायर सड़क में धंसा, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर गांव के पास सड़क पर धंसी ओवरलोड ट्राली। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रविवार को मिर्जापुर गांव के पास एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली टूटी सड़क पर धंस गई। ट्रॉली में तूड़ी ज्यादा भरी होने के कारण ट्रैक्टर का लॉक टूट गया और अलग होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। चालक ने बताया कि वह तूड़ी से भरी ट्रॉली लेकर यूपी की तरफ जा रहा था। सुबह अचानक वजन ज्यादा होने से ट्रॉली के टायर सड़क में धंस गए और ट्रैक्टर अलग हो गया।
विज्ञापन


इससे सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। बाद में ट्रॉली को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन बुलानी पड़ी। मशीन की मदद से ट्रॉली को उठाकर सड़क से हटाया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।
पिछले सोमवार को भी खानपुर गांव के पास ऐसा ही हादसा हुआ था। उस समय तूड़ी से भरे ट्रैक्टर के सामने आने से सीमेंट से भरा एक ट्रक खेतों में पलट गया था। पिछले एक हफ्ते में यह ओवरलोड वाहनों का दूसरा हादसा है।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग
मौके पर मौजूद श्याम लाल, राजा राम, सुरजीत, सतीश कुमार सहित अन्य राहगीरों ने कहा कि सरकार के नियम के अनुसार ऐसे वाहन रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक ही शहर से निकल सकते हैं लेकिन कई वाहन दिन में ही सड़कों पर चल रहे हैं। प्रशासन को ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर गांव के पास सड़क पर धंसी ओवरलोड ट्राली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें