फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गिरोह के दो सदस्य काबू, रिमांड पर

Tue, 17 Jun 2014 12:36 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला अपराध शाखा ने लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा है। दोनों आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि थाना शाहाबाद में करतारपुर जिला रोपड़ पंजाब निवासी पवन कुमार पुत्र किशन चंद ने 31 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि चार लुटेरों ने साहा मोड़ के निकट कैंटर को सामान सहित लूट लिया है।

इसमें लगभग 20 लाख रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स का और अन्य सामान था, जोकि दिल्ली से पंजाब यूपी रोडवेज ट्रांसपोर्ट से चंडीगढ़ जाना था।

अपराध शाखा एक प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभे राम और संदीप कुमार की टीम ने जांच के दौरान  सरहंडी गेट मलेरकोटला जिला संगरूर निवासी मोहमद रफीक उर्फ छोटू और पाडिया वाला मोहल्ला मलेर कोटला निवासी मोहमद इकराम उर्फ काट्टू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने पंसोरा चंडीगढ़ निवासी मनजीत सिंह उर्फ शम्मी को पहले ही गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कैंटर को माल सहित बरामद कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें