फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छह वर्षों में केयू ने शिक्षा, शोध, खेल एवं संस्कृति के क्षेत्र में स्थापित किए नए कीर्तिमानः प्रो. सचदेवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा का सम्मान करते कुलसचिव प्रो वीरेंद्र पाल व अन्यअ​धिकारी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के छह वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में शुक्रवार देर शाम सीनेट हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध, खेल, सांस्कृतिक और आधारभूत ढांचे के विस्तार संबंधी उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

प्रो. सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियां पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम हैं। विद्यार्थियों का भविष्य संवारना और शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक एवं शोध वातावरण उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि केयू को नैक से 3.56 स्कोर के साथ ए-प्लस-प्लस ग्रेड मिला और एनआईआरएफ-2025 की स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी श्रेणी में देशभर में 35वां स्थान हासिल हुआ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को सभी प्रावधानों के साथ लागू करने वाला केयू देश का पहला विश्वविद्यालय बना। विश्वविद्यालय में 64 से अधिक पेटेंट दर्ज हुए हैं, जबकि 30 से अधिक संस्तुत हो चुके हैं। खेलों में माका ट्रॉफी में तीसरा और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में छठा स्थान मिला। सांस्कृतिक उत्सव में 18 में से 16 विधाओं में पुरस्कार जीतकर सरकारी विश्वविद्यालयों में पहला स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. ममता सचदेवा, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. एआर चौधरी, प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. मंजूला चौधरी, प्रो. पवन शर्मा, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. नीरा राघव, प्रो. एसके चहल, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. रीटा, प्रो. अनिता दुआ, प्रो. कुसुम लता, प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. जिम्मी शर्मा, डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, मदन मोहन छाबड़ा, डॉ. अजय जांगड़ा, डॉ. रामचन्द्र, अशोक चौधरी, डॉ. ऋषिपाल, डॉ. आशिमा गक्खड़, डॉ. मनोज और राजवंत कौर सहित डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें