फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 438 किसानों में से 38 किसानों का ऑनलाइन ड्राॅ के माध्यम से हुआ चयन, ट्रैक्टर वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किसानों की आय में इजाफा करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार उन्हें आधुनिक कृषि संसाधनों से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को थानेसर अनाज मंडी में कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने एसबी-89 योजना के तहत चयनित किसानों को ट्रैक्टर वितरित किए और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री ने खुद भी ट्रैक्टर चलाया।
विज्ञापन


सुभाष सुधा ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान इसकी रीढ़ हैं। किसान सशक्त होगा तो देश भी मजबूत बनेगा। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को आधुनिक तकनीकों और संसाधनों से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से हाल ही में लाडवा अनाज मंडी में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के सहयोग से एक विशाल किसान मेले का आयोजन भी किया गया जिसमें किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराया गया।

उन्होंने कहा कि एसबी-89 योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर तीन लाख रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। जिले में इस योजना के लिए 438 किसानों ने आवेदन किया था जिनमें से 38 किसानों का चयन ऑनलाइन ड्राॅ के माध्यम से किया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कृषि व किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और वे आधुनिक खेती को अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकें।


ट्रैक्टर खरीदने का सपना हुआ पूरा
गांव अढ़ोण वासी ओम प्रकाश ने कहा कि सरकार के सहयोग से उनका ट्रैक्टर खरीदने का सपना पूरा हुआ है। ऑनलाइन ड्राॅ के माध्यम से उनका चयन हुआ है।
इस मौके पर मार्केट कमेटी थानेसर के चेयरमैन सुरेश सैनी कूक्कू, वाइस चेयरमैन शशी जैन, मंडी प्रधान दयाल सिंह, पार्षद मुकुंद सुधा, मनिंद्र छिंदा, सचिन यादव, सहायक कृषि अभियंता राजेश वर्मा, कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, मंडी सचिव हरजीत सिंह, जरनैल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें