फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसियों ने मंडियों व खरीद केंद्रों से खरीदा 10 लाख 13 हजार 210 मीट्रिक टन धान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों से वीरवार तक खरीद एजेंसियां 10 लाख 13 हजार 210 मीट्रिक टन धान खरीद चुकी है। अब तक कुल 136922 किसानों से धान की खरीदी की गई है। इसमें फूड एंड सप्लाई ने 770848 एमटी, हैफेड ने 241905 एमटी और एफसीआई ने 457 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। अब तक खरीदी गई धान से 960747 मीट्रिक टन धान का उठान हुआ है। शुक्रवार को अपने कार्यालय में उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि जिले में खरीद केंद्रों पर धान की खरीद का कार्य सुचारु रुप से चल रहा है। खरीद केंद्रों पर किसान अपनी फसलों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लेकर पहुंच रहे है। जिले की अजराना कलां मंडी में 5146, बाबैन मंडी में 60484 एमटी, भौर सैयदां में 3510 एमटी, चढूनी जाटान में 3048 एमटी, गुमथला गढू में 29963 एमटी, इस्माईलाबाद में 118018 एमटी, झांसा में 29605 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 189347 एमटी, लाडवा मंडी में 139992 एमटी, लुखी मंडी में 607 एमटी, मलिकपुर मंडी में 4320 एमटी, नलवी मंडी में 4861 एमटी, पिपली मंडी में 62600 एमटी, पिहोवा मंडी में 181967 एमटी, शाहाबाद मंडी में 143408 एमटी, ठोल मंडी में 31415 एमटी, थाना में 4919 एमटी धान की फसल खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा गया है। अब तक खरीदी गई कुल 1013210 एमटी धान में से 960747 एमटी धान का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें