जिला प्रशासन की ओर से डीएपी खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए एचसीएस और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की 7 फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का गठन किया है। इन टीम के अधिकारियों की नजर डीएपी खाद की कालाबाजारी करने वालों पर रहेंगी। इतना ही नहीं एडीसी अखिल पिलानी को ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने डीएपी खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि किसानों की कई जगहों से शिकायतें मिल रही थी कि कुछ लोग डीएपी खाद का स्टॉक करके कालाबाजारी कर रहे है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने ब्लॉक स्तर सहित कुल 7 फ्लाइंग स्क्वायड टीमों का गठन किया गया है, जिसमें थानेसर ब्लॉक के लिए डीडीपीओ प्रताप सिंह व डीएसपी मुख्यालय, पिहोवा ब्लॉक के लिए एसडीएम सोनू राम व डीएसपी पिहोवा, शाहाबाद ब्लॉक के लिए एसडीएम कपिल शर्मा व डीएसपी शाहाबाद, लाडवा ब्लॉक के लिए एसडीएम अनुभव मेहता व डीएसपी लाडवा शामिल है। उन्होंने कहा कि बाबैन ब्लॉक के लिए एमडी शुगर मिल वीरेंद्र चौधरी व एसएचओ बाबैन, इस्माईलाबाद ब्लॉक के लिए जीएम रोडवेज अशोक व एसएचओ इस्माईलाबाद तथा पिपली ब्लॉक के लिए डीएमसी भारत भूषण गोगिया व एसएचओ को फ्लाइंग स्क्वायड टीम में शामिल किया गया है। इन सभी फ्लाइंग स्क्वायड टीमों के साथ कृषि विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जिसमें क्यूसीआई शीशपाल शर्मा, एसडीओ मनीष वत्स, एसडीओ जितेंद्र मेहता, एपीओ अनिल चौहान को शामिल किया गया है। इन सभी टीमों के ऊपर एडीसी अखिल पिलानी की ड्यूटी लगाई गई है, सभी टीमे नियमित रूप से खाद विक्रेताओं के स्टॉक की जांच करेंगे और अगर कोई भी खाद विक्रेता कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप मिल की रिपोर्ट के अनुसार 28 अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र में लगभग 6863 मीट्रिक टन डीएपी खाद की उपलब्धता है। इस जिले में जैसे-जैसे डीएपी की खाद की मांग रहेगी तो सरकार की तरफ से खाद उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम सोनू राम, एसडीएम कपिल शर्मा, डीएमसी भारत भूषण गोगिया, डीडीए डॉ. प्रदीप मिल, सहायक कृषि अभियंता राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।