फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम का आयोजन, साझा किए अपने अनुभव

Wed, 26 Apr 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। डीएवी कॉलेज में पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ कामदेव झा ने बताया कि कॉलेज परिवार पुराने छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने के लिए समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।
विज्ञापन

केयू कुल सचिव डॉ संजीव शर्मा ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संयम व आत्मविश्वास के साथ अपने उद्देश्य की ओर लगातार प्रयास रत रहना चाहिए । तभी हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं । कालेज का कार्य काल हमारे जीवन में बहुत बड़ा रोल निभाता है । कालेज में मिलीं शिक्षा आगे जीवन में सारी उम्र काम आती हैं । विशिष्ठ अतिथि उच्चतर शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक डॉ अजीत सिंह ने कहा कि गुरु और माता पिता की आज्ञा का पालन करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम बना चुके छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए जिनमें शुगर केन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य एवं जननायक जनता पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह खेहरा,
एसएचओ ढांड राम पाल ,उद्योगपति अवतार वालिया ,पूर्व प्राचार्य डॉ मेजर सिंह ,डॉ सुमन सिरोही और डॉ प्रवीण कुमार , डॉ दीप किरन ,डॉ गुरप्रीत कौर सहित सभी शिक्षक एवम गैर शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें