फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पहलवानों के समर्थन में उतरे संगठनों ने पुतला फूंककर जताया रोष

Fri, 02 Jun 2023 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में वीरवार को विभिन्न संगठन सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जमकर रोष जताया और कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं आरोपी बृजभूषण शरण सिंह का पुतला फूंका। संगठन कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम सीटीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जन संघर्ष मंच हरियाणा, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन, मनरेगा मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन ( शहीद भगत सिंह) और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वीरवार की सुबह जिला सचिवालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के बाद धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की बजाए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें विरोध प्रदर्शन के दौरान न सिर्फ सड़कों पर घसीटा गया, बल्कि उनके धरने पर लगे हुए टेंट पुलिस ने उखाड़ दिए और सामान को उठाकर ले गई। उन्होंने महिला पहलवानों और उनके समर्थकों पर बनाए गए केस रद कर आरोपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों को जन संघर्ष मंच हरियाणा की महासचिव सुदेश कुमारी चंद्र रेखा, जिला संयोजक डाक्टर लहना सिंह, उषा कुमारी, पूर्व जिला प्रधान संसार चंद्र, निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन के प्रधान करनैल सिंह, मनरेगा मजदूर यूनियन के सोमनाथ, भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के नेता संजीव आलमपुर, दिलबाग सिंह बारवा, संजू नंबरदार, धर्मपाल तथा भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के कप्तान सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें