फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वन विभाग के रेंज अधिकारी को निलंबित करने के दिए आदेश

Tue, 18 Jun 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सरस्वती वन रेंज स्योंसर को विकसित किया जाएगा। यहां पर पेड़ लगाकर जंगल को हरा-भरा बनाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसी सीजन में लाखों पेड़ इस वन में लगाए जाएंगे। ये जानकारी वन, पर्यावरण एवं खेल मंत्री संजय सिंह ने दी। वे सोमवार को स्योंसर जंगल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इससे पूर्व उन्होंने सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए वन विभाग के रेंज अधिकारी अजय नैन को निलंबित करने के आदेश भी जारी किए। ग्राम वासियों ने वन विभाग के अधिकारी पर अनियमितता का आरोप लगाया था। ग्राम वासियों ने उन्हें शिकायत दी थी कि जंगल में लकड़ी की चोरी हो रही है। इसके बाद मंत्री ने खुद जाकर जंगल का दौरा किया। उन्होंने कर जंगल में एक-एक चीज को बारीकी से देखा। वहां महज कांटेदार झाड़ियां और सफेदे के अलावा कुछ नहीं मिला। जंगल में कई जगह पर आग लगी हुई थी। ग्राम वासियों का आरोप था कि पेड़ चोरी करने के बाद आग जानबूझकर लगाई जाती है जिसके बाद मंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन


वन विभाग के रेस्ट हाउस में बातचीत में वन मंत्री संजय सिंह ने बताया कि जल्द ही सरकार पौधों की देखभाल के लिए सालाना 2750 रुपये मानदेय पर वन मित्रों की भर्ती करने जा रही है। प्राणवायु स्कीम के तहत पेड़ों की ड्रोन मैपिंग का काम भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगलों में नहरों व ट्यूबवेलों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था वन्य जीवों के लिए की जाएगी। इसके साथ ही आगजनी की घटनाओं से पेड़ों को होने वाले नुकसान पर भी सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पौधारोपण के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि 10 करोड़ रुपये हर्बल पार्कों में सुविधाओं पर खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 75 वर्ष से अधिक आयु के 3819 वर्षों की पहचान कर ली गई है। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, युधिष्ठिर बहल तरणदीप वड़ैच, क्षत्रिय संघर्ष समिति प्रधान मोहन सिंह राणा चनालहेड़ी राजबीर राणा चनालहेडी, जय सिंह पाल, राजपाल राणा बिल्लू, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें