कुरुक्षेत्र। नरकातारी रोड पर चोर एक मकान जेवर, नकदी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। इस दौरान परिवार किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर लौटा तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। सूचना पर मौके पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर सैंपल एकत्रित किए।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में नरकातारी रोड निवासी महिला ने बताया कि वह अपने घर को ताला लगाकर 15 जून को बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनके घर पर चोरी हो गई। अगले दिन लौटे तो घर के ताले टूटे पड़े हुए थे। जांच करने पर पाया तो चाेर घर से तीन अंगूठी,18 तोले की पाजेब, पांच ग्राम झुमके, करीब 21 हजार रुपये नकदी डेबिट कार्ड समेत अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।