फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद व पिहोवा उपमंडल में शिक्षण संस्थान खोलने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपमंडल शाहाबाद व पिहोवा में जलभराव की स्थिति में सुधार होने के कारण कॉलेज, संस्थान, प्राइवेट व सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश कम डीडीएमए के चेयरमैन विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मारकंडा नदी में ज्यादा पानी आने के कारण उपमंडल शाहाबाद व पिहोवा के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव के कारण गांव में आने-जाने में दिक्कत आ रही थी। इसलिए इस आपदा की स्थिति में यहां स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश जारी किए गए थे।
अब जलभराव की स्थिति में सुधार आया है, इसलिए ये संस्थान खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही जिन स्कूलों के भवनों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है उन स्कूलों में डीईओ या डीओ स्थिति को देखते हुए अपना निर्णय ले सकते हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी भी आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में निरीक्षण कर अपना निर्णय ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें