फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थम नहीं रहा ट्रेड डील का विरोध, दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे किसान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाजपा कार्यालय के समक्ष पुतला जलाते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ट्रेड डील का विरोध थम नहीं रहा है। लगातार दूसरे दिन भी किसान सड़कों पर उतरे और कड़ा रोष जताया। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के बैनर तले किसानों ने सेक्टर आठ स्थित भाजपा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव संजीव आलापुर, जिला प्रधान संजू लंबरदार, जिला महासचिव दिलबाग सिंह बारवा, जय भगवान किरमिच, चंद्र चंद्रमापुर, राजेश बुरा, रघुवीर, बिल्लू, जबर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता बिजली निगम कार्यालय के समीप एकत्रित हुए, जहां से भाजपा कार्यालय के समक्ष पहुंचे और कड़ा रोष जताया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जिस ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रही है, वह किसानों के हितों के खिलाफ है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि इस समझौते से माध्यम से देश के कृषि क्षेत्र और किसानों को खत्म करने की तैयारी की जा रही है और डील किसानों के लिए डेथ वारंट है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के माध्यम से किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया है कि किसान विरोधी मानी जा रही डील को तत्काल रद्द किया जाए। सरकार को किसानों और देश के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए कोई निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ट्रेड डील को वापस लेने की मांग दोहराई। किसान बोले कि उनकी मांगों की अनदेखी की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें