फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एम. लिब. आई. एससी की 70 सीटों पर दाखिले के लिए मौका

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रो. संजीव शर्मा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मई से जारी है। पुस्तकालय विज्ञान विभाग में मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (एम. लिब. आई. एससी, दो वर्षीय) की 40 सीटों तथा मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (एक वर्षीय) की 30 सीटों पर इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजीव शर्मा ने बताया कि पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की स्थापना वर्ष 1969 में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक कौशल प्रदान करने के लिए हुई थी। यह विभाग हरियाणा में एलआईएस शिक्षा में अग्रणी होने का गौरव प्राप्त है। प्रवेश लेने की योग्यता किसी भी संकाय में स्नातक और स्नातकोत्तर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ है।


ये हैं कॅरिअर संभावनाएं : प्रो. संजीव
विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में छात्रों के लिए रोजगार के अपार अवसर उपलब्ध हैं। वे न केवल स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरियन के पदों पर, बल्कि विभिन्न शोध संस्थानों, संसद, मंत्रालयों और निगमों में लाइब्रेरियन, वैज्ञानिक और प्रलेखन अधिकारी के पदों पर भी कार्य कर सकते हैं। विभाग के पास पर्याप्त बुनियादी ढांचा है, जिसमें प्रोजेक्टर के साथ दो कक्षाएं, 20 सिस्टम वाली दो कंप्यूटर लैब और 1500 से अधिक पुस्तकों वाला एक विभागीय पुस्तकालय शामिल है। विश्वविद्यालय के पास 4 लाख से अधिक पुस्तकों का एक समृद्ध पुस्तकालय भी हैं।
विज्ञापन


एमकॉम पाठ्यक्रम के लिए करें 15 जून तक आवेदन
कुरुक्षेत्र। वाणिज्य (कामर्स) जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी कुवि के वाणिज्य विभाग में एमकाम में दाखिले के लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. महाबीर सिंह ने बताया कि वाणिज्य विभाग विश्वविद्यालय का प्राचीन विभाग है यह 1971 में स्थापित हुआ और इन 54 वर्षों के सफर में विभाग से कई प्रतिष्ठित हस्तियों का जन्म हुआ है।
इच्छुक विद्यार्थी एनईपी-2020 आधारित एमकॉम पाठ्यक्रम की 130 सीटों में दाखिले के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कर सकते हैं। एमकॉम के बाद विद्यार्थियों के पास वित्तीय एवं प्रबंधन के क्षेत्र में कॅरिअर की अपार संभावनाएं हैं। अकाउंटिंग, टैक्सेशन, फाइनेंस, रिसर्च, एच आर, इंश्योरेंस, बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने के सुअवसर प्राप्त कर सकते हैं। वाणिज्य का न केवल डिग्री हेतु अपितु व्यवस्थित जीवन के लिए भी अत्यधिक महत्व है।

कुरुक्षेत्र। प्रो. संजीव शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें