फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह नाै से दोपहर तीन तक चलेगी ओपीडी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल । संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल व जिले के अन्य सरकारी अस्पतालों में ओपीडी शुक्रवार से सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने मौसम में बदलाव के चलते समय में भी बदलाव कर दिया है। अभी तक ओपीडी में मरीजों की जांच कर उन्हें सुबह आठ से दो बजे तक उपचार दिया जाता था। वहीं पीएचसी व सीएचसी में नौ बजे से लेकर चार बजे तक उपचार मिलेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही अस्पताल की प्रयोगशाला में अब खून जांच के लिए नमूने एकत्रित करने का समय नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रहेगा। प्रयोगशाला से इन नमूनों की रिपोर्ट दोपहर 2:30 बजे तक मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की यह व्यवस्था 15 अप्रैल 2026 तक सभी नागरिक अस्पतालों में लागू रहेगी। जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. साराह अग्रवाल ने बताया कि यहां पर रोजाना 1200 से 1500 तक की ओपीडी होती है। सीएमओ सुखबीर सिंह ने बताया कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए यह कदम मरीजों की सुविधा के लिए उठाया गया है, ताकि ठंड के कारण सुबह जल्दी अस्पताल पहुंचने में होने वाली दिक्कतों से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें