संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी चुनाव में वार्ड-13 के उम्मीदवार मंजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर वार्ड पर हरियाणा सिख पंथक दल के उम्मीदवारों को सिख मतदाताओं का समर्थन मिल रहा है, जिसके बाद यह तय है कि हरियाणा सिख पंथक दल का विजेता उम्मीदवार ही इस चुनाव के बाद प्रधान बनेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख पंथक दल के अध्यक्ष बलदेव सिंह कैमपुर ने साफ छवि वाले सेवादारों को उम्मीदवार घोषित किया है और जो भी नानक नाम लेवा सिख श्री अकाल तख्त साहिब में अपनी श्रद्धा रखता है वह मतदाता निश्चित ही हरियाणा सिख पंथक दल के उम्मीदवार को अपना मत देगा। मंजीत सिंह ने शनिवार को गांव जैनपुर में बड़ी सिख जनसभा को संबोधित किया। इस मौके राजेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह बिंद्रा, जगदेव सिंह गाबा, बाज सिंह, सुखमीत सिंह, बलदेव सिंह, बेअंत सिंह, जगजीत सिंह मक्कड़, हर्षदीप सिंह और साहब सिंह सहित संगत उपस्थित रही।