फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पैनोरमा विज्ञान केंद्र में ऑनलाइन एंट्री टिकट सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पैनोरमा एंड साइंस सेंटर में वीरवार को ऑनलाइन एंट्री टिकट बुकिंग सुविधा शुरू कर दी गई। अब दर्शक विज्ञान केंद्र आने से पहले ही मोबाइल या कंप्यूटर के जरिये प्रवेश टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। नई सुविधा शुरू होने से आगंतुकों को टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

विशेष रूप से अवकाश, सप्ताहांत और भीड़भाड़ वाले दिनों में यह सुविधा दर्शकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद पर्यटक सीधे केंद्र पहुंचकर भ्रमण का आनंद ले सकेंगे।
केंद्र प्रमुख डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि यह पहल आगंतुक को अधिक सरल, तेज और सुविधाजनक सेवा प्रदान करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। डिजिटल माध्यम से टिकटिंग व्यवस्था लागू होने से समय की बचत के साथ टिकट वितरण प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित और सुचारु बनेगी।
विज्ञापन

वर्तमान में केवल प्रवेश टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू की गई है, जबकि अन्य विशेष गतिविधियों और सुविधाओं के टिकट पूर्ववत केंद्र परिसर में ही उपलब्ध रहेंगे। विज्ञान केंद्र ने सभी विद्यार्थियों, पर्यटकों व विज्ञान प्रेमियों से नई ऑनलाइन सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें