कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा मार्च में जो परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे सके। वे फ्रेश श्रेणी में बतौर स्वयंपाठी परीक्षार्थी जून, जुलाई की परीक्षा में प्रविष्ट हो सकते हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) की केवल कम्पार्टमेंट एक दिवसीय पूरक परीक्षा जुलाई के लिए परीक्षार्थी 16 मई से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
सेकेंडरी, सेकेंडरी सह-पूर्व मध्यमा एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा जून, जुलाई के लिए परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क 900 रुपये के साथ पंजीकरण की तिथि 16 से 26 मई निर्धारित की गई है। जबकि 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण तिथि 27 से 31 मई रहेगी। इसी प्रकार 300 रुपये विलंब शुल्क सहित पंजीकरण तिथियां एक जून से पांच जून तथा 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित पंजीकरण तिथियां छह से 10 जून तक रहेगी।