पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी रोहित उर्फ गौरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रोहित को जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 10 अगस्त को उपनिरीक्षक धनपत थाना कृष्णा गेट थानेसर ने दिए अपने ब्यान बताया कि वह पीसीआर-11 पर इंचार्ज है। उसे थाना कृष्णा गेट थानेसर के रात्री मुंशी कर्ण सिंह ने सूचना दी कि गांव बाहरी मोहल्ला में कुछ युवक जुआ खेल रहे है। सूचना पर वह पीसीआर-11 के चालक कृष्ण कुमार के साथ गांव बाहरी पहुंचा। उनको आता देख युवक वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद वह उनकी बाइकों को थाने आए। कुछ देर के बाद करीब 15 से 20 युवक थाना पहुंचे और पुलिस टीम के साथ बहसबाजी करते हुए हाथापाई शुरु कर दी। इस दौरान उन युवकों ने पीसीआर-11 के शीशे तोड़ दिए। युवकों की पहचान रजत, मोनू , राहुल , नानु, कोहली , जग्गु उर्फ राहुल, रोहित, राहुल, सूरज, गौरा उर्फ गौरव, चीनू वासी बाहरी मोहल्ला थानेसर के रूप में हुई है।