सीआईए टू की टीम ने गुप्त सूचना पर एक युवक को अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कमल उर्फ काला पुत्र बीरबल गांव जंधेड़ा के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि सीआईए टू के सतविंद्र सिंह, लखन सिंह, जयपाल, श्रवण कुमार, इंद्रजीत सिंह की टीम के नाइट डोमीनेशन के तहत लाडवा में रिलांयस पेट्रोल पंप के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि लाडवा बस स्टैंड गेट के पास एक युवक किसी के इंतजार में खड़ा है। उसके पास अवैध असला होने की आशंका है। उसके दाहिने पैर पर चोट लगी होने के कारण वह थोड़ा लंगडाकर चलता है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा शक के आधार पर एक युवक को काबू करके उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमल से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। देशी पिस्टल की मैगजीनकी जांच की तो मैगजीन से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में असला अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तारकर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सकें।