जिला में सोमवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ तीन नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं वायरस से संक्रमित अब तक 8703 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 210738 में से 200147 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि इस जिले में अब तक 8883 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 8703 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 134 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 46 एक्टीव केस है।