फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से किराया नहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों को खाली कराएंगे मालिक

Thu, 24 Jul 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में किराये के मकानों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को पिछले एक साल से किराया नहीं मिलने के कारण मकान मालिकों ने केंद्र खाली कराने की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन


जिसके चलते इन केंद्रों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। आंगनबाड़ी वर्कर एसोसिएशन ने प्रशासन की अनदेखी के चलते एक बार फिर धरना, प्रदर्शन करने का मन बनाया है।

एसोसिएशन की बैठक कर धरना प्रदर्शन की तिथि तय की जाएगी। एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कलावती व अन्य कर्मचारी नेताओं ने बताया कि एसोसिएशन ने 16 जून को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था, जिसमें केंद्रों का किराया न मिलने की बात भी कही गई थी।
विज्ञापन


उस समय विभाग की कार्यक्रम अधिकारी ने 15 दिन के अंदर केंद्रों का किराया आने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक इन केंद्रों का किराया नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि कई मकान मालिकों ने आंगनबाड़ी वर्करों को अपना मकान खाली करने की चेतावनी दी है। जिला अध्यक्ष कलावती व निर्मला तथा सुषमा ने बताया कि जिले में अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र किराये के मकानों में चल रहे हैं। विभाग पिछले एक साल से किराया नहीं भेज रहा है।

वर्करों ने कुछ महीने का किराया तो अपनी जेब से अदा किया है। विभाग के अधिकारियों से पूछने पर केवल यही जवाब मिलता है कि केंद्र की ओर से ग्रांट नहीं आई है।

जिसके चलते इस महंगाई के दौर में गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एसोसिएशन की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी और प्रदर्शन की तिथि भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें