फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 31 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कोरोना से एक महिला की मौत हो गई और 31 नए केस सामने आए है। वहीं कोरोना संक्रमित 12 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोरोना से डेरा बाजीगर अस्मानपुर की एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मृत्यु हो गई है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 6207 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 112796 में से 105338 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शुक्रवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि जिले में अब तक 6665 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 6207 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 103 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 355 एक्टिव केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें