गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक किलो छह सौ ग्राम गांजे के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान गुरदयाल निवासी पूजा कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ देवेंद्र कुुमार ने बतासा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डेरा फतेह सिंह रोड पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ लेकर उसे बेचने के लिये जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस ने फतेह सिंह रोड पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी दौरान डेरा फतेह सिंह रोड से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति को काबू कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान गुरदयाल सिंह निवासी पूजा कालोनी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से पुलिस को एक किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इसे बेचने के लिये जा रहा था।