कुरुक्षेत्र। कथा के दौरान व्यास पीठ का पूजन करते विधायक अशोक अरोड़ा। स्वयं
कुरुक्षेत्र। गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति द्वारा श्री कृष्णा पार्क में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। भागवत प्रवक्ता अनिल शास्त्री ने राजा बलि से विपरीत परिस्थितियों में संकल्प पर अडिग रहने की शिक्षा लेने को कहा। शास्त्री ने बताया कि भगवान विष्णु ने सतयुग में वामन अवतार लिया था। भागवत कथा सुनने से मनुष्य पापों से मुक्त होता है। कथा के अनुसार, राजा बलि ने इंद्र का देवलोक हड़प लिया था। भगवान वामन बौने ब्राह्मण वेश में बलि के पास गए, तीन पग भूमि मांगी। गुरु शुक्राचार्य ने बलि को दान देने से रोका, पर बलि ने वचन दिया। भगवान वामन ने विशाल रूप धारण कर दो पग में भूलोक व देवलोक नाप लिया। तीसरे पग के लिए बलि ने अपना सिर समर्पित किया। विधायक अशोक अरोड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर पूजन किया।