जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के चलते एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 18 मरीज नये सामने आए हैं। कुरुक्षेत्र में कोरोना से मौत का आंकड़ा 98 तक पहुंच चुका है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र से 24 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 18 नये केस सामने आए हैं और एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। बताया कि अभी तक लिए गए 105354 में से 98346 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 6422 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5970 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 354 एक्टिव केस हैं।