कुरुक्षेत्र। पुलिस कर्मचारी के साथ झगड़ा करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। कृष्णा गेट थाना पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक नसीब सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि वह कृष्णा गेट थाना पुलिस में अनुसंधान अधिकारी है। रविवार को वह वह ड्यूटी पर तैनात था। थाने में डायल 112 की काॅल आई थी कि कीर्तिनगर में लड़ाई झगड़ा हो रहा है। इस सूचना पर वह और चालक ओमपाल के साथ सरकारी बाइक पर कीर्तिनगर पहुंचे। जहां पर गाड़ी इंचार्ज इएसआइ राजेश कुमार, मुख्य सिपाही प्रीतम सिंह पहले से मौके पर हाजिर थे। कीर्तिनगर निवासी अमित व बलविंद्र के खिलाफ उसकी की दादी ज्ञानो देवी ने लड़ाई झगडा की शिकायत की थी। वे उसे समझा रहे थे कि अमित एकदम तैश में आ गया, जिसने गली से पत्थर उठाकर उसे मारा। उसने अपने हाथ में पकड़ी फाइल को अपने बचाव के लिए आगे करके पत्थर को रोका। अगर वह पत्थर को फाइल से न रोकता तो पत्थर उसके सिर में लग जाता। अमित ने गली से पत्थर उठाकर अन्य कर्मचारी को मारे, लेकिन सभी ने अपना बचाव करते हुए अमित को काबू किया और अमित में कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। अमित ने उसके व अन्य सरकारी कर्मचारियों के साथ झगड़ा कर सरकारी ड्युटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया। संवाद