फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाबालिग को भगाने के आरोप में एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शादी के इरादे से बहला फुसलाकर नाबालिग को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। निकटवर्ती गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक बेटा व दो बेटियां हैं। उसकी बड़ी बेटी आईटीआई में पढ़ती है। 15 जुलाई को उसकी बेटी पड़ोस में शादी समारोह में गई थी, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं आई। उसने आस पड़ोस व रिश्तेदारी में भी बेटी की तलाश की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान जानकारी मिली कि पिहोवा के गांव का एक युवक जितेंद्र उसकी बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें