फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात तैयार करके पासपोर्ट बनवाने वाले गैंग का पांचवा सदस्य आरोपी पोस्टमैन काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फर्जी कागजात तैयार करके पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने गैंग के पांचवे सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार वासी शिवपुरी रोड को जेल भेज दिया है, जो कि पोस्टमैन है। पुलिस उप अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 23 मार्च को प्रवर पुलिस अधीक्षक अमृतसर से मिली शिकायत में बताया गया कि आरोपी हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमनजीत सिंह वासी उमरपुरा जिला अमृतसर जो कई मामलों में वांछित अपराधी है, उसने पिहोवा से फर्जी कागजात पर पासपोर्ट तैयार करा रखा है।
विज्ञापन

आरोपी के पासपोर्ट में वार्ड न. 14 फौजी कॉलोनी का पता लिखा हुआ है। शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में मामला दर्ज करके जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट को सौंपी गई थी। इस टीम ने जांच करते हुए 16 अप्रैल को हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमनजीत सिंह को मजीठा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी की पहचान पर पुलिस टीम ने 17 अप्रैल को मुख्य आरोपी मोहित गुगलानी वासी गुरु नानक कॉलोनी को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
आरोपी ने कबूला कि उसकी जून-जुलाई 2019 में सुमित वासी फरल हाल वासी बलटाना पंजाब के साथ मित्रता हो गई थी। सुमित फर्जी कागजात पर पासपोर्ट बनवाने का काम करता था। तब उसने सुमित से पंजाब के गैंगस्टर हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमनजीत सिंह का पुराना पासपोर्ट उसके पास भेजने तथा बकाया कागजात खुद तैयार करके पासपोर्ट बनाने का आश्वासन दिया था। मोहित गुगलानी ने गुगल नेट से किसी अन्य व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व 10वीं की मार्कशीट अपने हरमनप्रीत के नाम से लैपटॉप पर तैयार करके डेढ़ लाख रुपये लेकर पासपोर्ट अप्लाई कर दिया था।
विज्ञापन

इसकी पुलिस वेरिफिकेशन उसने हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमनजीत सिंह को खुद अपने साथ स्कूटी पर बैठा कर थाना पिहोवा से कराई थी। इस काम में पासपोर्ट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी विक्रम वर्मा ने मदद की थी और पासपोर्ट अक्तूबर 2019 से अक्तूबर 2029 तक वैध बनाकर दिया था। 18 अप्रैल को पुलिस ने विक्रम वर्मा वासी अशोक विहार अंबाला शहर व सुमित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने 25 मई को साजिश में शामिल आरोपी पोस्टमैन शिव कुमार को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें