फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ताले काट मकान से एक लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। वजीरपुर टिटाना गांव में मकान के ताले काटकर नकदी व सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए है। समालखा थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। वजीरपुर टिटाना गांव निवासी परमजीत कौर ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिवस वह अपना मकान बंद कर मायके गई थी। शुक्रवार सुबह सात बजे मायके से ससुराल पहुंची तो उसके मकान का बाहर का ताला लगा मिला लेकिन घर के अंदर जाकर देखा तो सारे ताले कटे थे। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि अलमारी से एक लाख रुपये, आठ तोला सोना, चांदी की दो जोड़ी पाजेब व तीन जोड़ी पैरों की चुटकी चोरी मिली। डायल 112 पर सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने घर का मुआयना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें