फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 32 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 21 वर्षीय ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सहित जिलेभर में 32 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव केस का आंकड़ा बढ़कर 21 हजार 886 तक पहुंच गया है और 346 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने देवी मंदिर वाली गली पिपली निवासी जिस 21 वर्षीय ऑटो चालक की मौत की पुष्टि शनिवार को की है, उसकी 10 जून को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले के कोरोना से मुक्ति की तरफ कदम बढ़ रहे हैं। शनिवार को कुरुक्षेत्र से एक ही दिन में 32 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक कुरुक्षेत्र से 21234 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इस समय कुरुक्षेत्र में पॉजिटिव मरीजों की रिकवरी दर का आंकड़ा बढ़कर 97.02 फीसदी तक पहुंच चुका है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव देवी मंदिर वाली गली नजदीक शंकर डायरी पिपली निवासी 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अब तक जिले में 346 की मौत हो चुकी है। अब तक कुरुक्षेत्र में अब तक 21886 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। फिलहाल कुरुक्षेत्र में मात्र 306 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 374170 में से 351298 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन अभियान के तहत विभिन्न केंद्रों पर शनिवार को 2831 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। जिला नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने बताया कि विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर पर विभाग की टीम ने 2736 को पहली और 95 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें