जिले में कोरोना का ग्राफ काफी नीचे पहुंच गया है। अब तक 21721 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जिसके बाद अब मात्र 13 एक्टिव केस बचे हैं। इनमें 6 मरीज घर और 7 अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल हैं। जिले में अभी तक लिए गए 437108 में से 413829 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.33 पर पहुंच गया है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 5.07 पर पहुंच गया है। अब तक 4 लाख 13 हजार 829 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1615 सैंपल लिए गए है, जिनमें आरटीपीसीआर के 940 व रैपिड एंटीजन के 675 सैंपल शामिल है। शुक्रवार को 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब तक 22089 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 355 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
जिले के गांव थाना, गांव ध्यांगला, अजराना कलां, धनोरा जाटान, वार्ड-15 लाडवा में कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशासन ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के तुरंत बाद ही संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए है। उधर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार कोरोना केस की रिकवरी के बाद कलसा व चिब्बा धुराला में बनाए गए दो कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।