कुरुक्षेत्र। डेंगू को लेकर लारवा जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग शुरू होते ही डेंगू के मामले भी मिलने लगे हैं। जांच के दौरान टीम ने 11 डेंगू संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए, जिसमें लाडवा के दबदलान गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। विभाग की ओर से बुजुर्ग का उपचार आरंभ कर दिया गया है। जिले में अब तक डेंगू के तीन पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें दो मरीज रिकवरी कर गए।
विभाग की टीम की ओर से बुधवार को 9123 घर और 11121 कंटेनर की जांच की गई, जिसमें कुल 11 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। इन 14 में से विभाग ने 13 घरों को नोटिस दिया है। अभी तक टीम 4,93,815 घर और 7,00,829 कंटेनर जांच कर चुकी है, जिसमें कुल 320 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हो चुका है। इसमें 191 घरों को नोटिस दिया गया है। उधर जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह का कहना है डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। सैंपलिंग कार्य लगातार जारी रखा जाएगा।