फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ग्राम चिट्टे के साथ एक काबू, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक व्यक्ति को सात ग्राम चिट्टे के साथ काबू किया। आरोपी हेरोइन, चिट्टा बेचने का धंधा करता था। पुलिस ने आरोपी तनवीर उर्फ लाला वासी धोबी मोहल्ला पिपली को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि बस शेल्टर सेक्टर-पांच के पास गश्त करते हुए टीम को गुप्त सूचना मिली कि तनवीर उर्फ लाला हेरोइन, चिट्टा बेचने का धंधा करता है। वह आज भी करनाल से बस में सवार होकर पिपली पैराकीट के सामने उतरकर पैदल हेरोइन सप्लाई करने जाएगा। सूचना पर टीम ने नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक होने पर ने उसे काबू करके पूछताछ की तो उसके कब्जे से सात ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें