फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक किलो 504 ग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को एक किलो 504 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अजय निवासी शाहाबाद गांजा बेचने की फिराक में बराड़ा रोड पर घूम रहा था। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद के बराडा चौक के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि अजय गांजा पत्ती बेचता है। आज भी वह बराडा रोड पर पेट्रोल पंप के पास गांजा पत्ती बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर वहां घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया और पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 504 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें