पिहोवा। गांव भेरियां के समीप पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को एक किलो 300 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लाकर बेचता है। आज भी वह नशीला पदार्थ लेकर आने वाला है। तभी पुलिस ने कैथल रोड पर नाका लगा कर जांच शुरू कर दी, जिसे देख एक व्यक्ति ने वापस भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया तो तलाशी लिए जाने पर उससे उक्त नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह निवासी गांव उझाना के तौर पर हुई। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह यह अफीम पिहोवा इलाके में बेचने के लिए लाया था। संवाद