फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

870 ग्राम डोडापोस्त के साथ एक काबू, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को 870 ग्राम डोडापोस्त के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी हरदीप सिंह वासी डेरा फतेह सिंह गुमथला गढू को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना सदर पिहोवा के प्रबंधक निर्मल कुमार ने बताया कि गुमथला गढू पुलिस चौकी की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हरदीप सिंह डोडापोस्त बेचने का धंधा करता है। वह आज भी अपने साथ डोडापोस्त लेकर मिस्त्री फार्म से होता हुआ डेरा फतेह सिंह जाएगा। सूचना पाकर पुलिस टीम ने मिस्त्री फार्म डेरा फतेह सिंह के पास नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता दिखा। शक होने पर टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 870 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें