फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक को नौकरी का झांसा देकर 52.600 की धोखाधड़ी का एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार महीने पहले एक चिकित्सक को नौकरी का झांसा देकर उससे गूगल-पे जरिए 52600 रुपये की ठगी करने के मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने धोखे से एक व्यक्ति की आईडी पर सिम लेकर उसे राह चलते किसी व्यक्ति को 700 रुपये में बेचा था। पुलिस ने आरोपी कासिम सलमानी हाल निवासी दौलत राम मार्केट जिला गौतम बुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा (यूपी) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

ज्योति नगर निवासी डॉ. सायनी सांगवान ने पांच अप्रैल को थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 18 अगस्त 2021 को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। उस व्यक्ति ने बताया कि वह प्लेसमेंट कंसल्टेशन सर्विस नई दिल्ली से डॉ. अनूप मिश्रा बोल रहा है। उसे उसकी एक साइड पर डाली गई प्रोफाइल मिली है। दिल्ली के एक अस्पताल में एक डॉक्टर की जरूरत है। इस नौकरी के लिए वह आवेदन कर सकते हैं। इसका पैकेज 14 लाख अकोमोडेशन फूड का है। उसने उसको अपनी बातों में फंसाकर फीस के कुल 52600 रुपये गूगल-पे करा लिए थे, मगर उसे कोई ऑफर लेटर नहीं मिला था। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच करते हुए सुभाष मंडी पुलिस चौकी में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह ने मामले में शामिल आरोपी कासिम सलमानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी कबूल किया कि उसने एक व्यक्ति की आईडी पर सिम शुरू लेकर उसे राह चलते व्यक्ति को 700 रुपये में बेचा था। इस नंबर के जरिये ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें