संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न सरकारी, सरकार से सहायता प्राप्त कॉलेज, एसएफएस कॉलेज (अल्पसंख्यक कॉलेजों को छोड़कर) पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से किए जा सकेंगे। ऑनलाइन दाखिले के लिए प्रॉस्पक्टस विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर के मुताबिक विश्वविद्यालय की वेबसाईट या केयू के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से संबंधित विभिन्न कॉलेजों के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकता है व ऑनलाईन प्रास्पेक्टस डाउनलोड कर सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
केयू प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी एमए अर्थशास्त्र, एमए अंग्रेजी, एमए फाइन आर्ट्स, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए ह्यूमन राइट्स, एमए म्यूजिक वोकल, एमए राजनीति विज्ञान, एमए मनोविज्ञान, एमए पंजाबी, एमए संस्कृत, एमए सोशियोलॉजी, एमए योगा, एमकॉम, एमकॉम आईटी, एमएससी अप्लाईड फिजिक्स, एमएससी बायोटेक, एमएससी बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी कंप्यूटर साइंस सॉफ्टवेयर, एमएससी फोरेंसिक साइंस, एमएससी ज्योग्राफी में दाखिले होंगे।
इसके अलावा एमएससी ह्यूमन डेवलपमेंट, एमएससी मैथ, एमएससी फिजिक्स, पीजी डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड डायटिज, एमएससी जूलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, पीजी डिप्लोमा इन स्किन एंड हेयर थेरेपी, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, पीजी डिप्लोमा इन एक्सपोर्ट मार्केटिंग, पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस, काउंसलिंग एंड साइकोथैरेपी, पीजी डिप्लोमा इन योगा थैरेपी, पीजी डिप्लोमा इन योगा, डिप्लोमा इन सैक्रेटेरियल प्रेक्टिसिज, आचार्या (फलित ज्योतिष, साहित्य व व्याकरण) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।