कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक व्यक्ति को दो किलो 700 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कुलविंद्र सिंह उर्फ काका वासी अरूप नगर शाहाबाद को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गुप्त सूचना पर रेलवे स्टेशन शाहाबाद के पास आरोपी को रोका। आरोपी के पास मौजूद कट्टे की तलाशी लेने पर दो किलो 700 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। संवाद