फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सप्लाई करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्री व्हीलर में नशा सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी विकास वासी ब्रह्मा कॉलोनी को जेल भेज दिया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 22 जुलाई को गोल बैंक चौक के पास गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमित व चंद्र वासी मद्रासी मोहल्ला राम नगर (करनाल) गांजा बेचते है। आरोपी थ्री व्हीलर में गांजा लेकर करनाल से कुरुक्षेत्र आ रहे है। सूचना पर पुलिस ने कंडा चौक पर नाकाबंदी करके चेकिंग के दौरान एक थ्री व्हीलर को रोककर सवार दोनों लोगों से पूछताछ की तथा तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से चार किलो गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपी अमित व चंद्र को गिरफ्तार करके पूछताछ की थी। आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने यह गांजा विकास से खरीदा था। आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। 23 जुलाई को पुलिस ने गांजा बेचने के तीसरे आरोपी विकास गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें