फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी काम में बाधा डालने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी काम में बाधा डालनेके मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी गुलशन पुत्र प्रसन्ना राम वासी सत्य नगर शाहाबाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने शिकायत में कहा कि भवन निरीक्षक राजेंद्र सिंह व पार्षद अजय कुमार वार्ड नंबर 2 मोहल्ला सत्य नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों का निरीक्षण करने गये थे। इस वहां पर गुलशन कुमार पुत्र प्रसन्ना राम वासी मोहल्ला सत्य नगर शाहाबाद ने निरीक्षण कर रही टीम व निरीक्षक के साथ गाली गलौच और मारपीट करके उन पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे सेवक द्वारा करवाए जा रहे सरकारी कार्य में बाधा डाली है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच के दौरान आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें