फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक देह व्यापार के धंधे में संलिप्त आरोपी होटल संचालक गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनैतिक देह व्यापार के धंधे में संलिप्त छह महीने से फरार चल रहे आरोपी होटल संचालक मोहित पुत्र राज पाल वासी पलवल को पुलिस ने गिरफ्तार करके अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी मोहित गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।
विज्ञापन

डीएसपी ममता सौदा ने बताया कि 11 अप्रैल की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती अपने चालक के द्वारा होटल में वेश्यावृति के लिए लड़कियां सप्लाई करती है। इस समय भी नए बस स्टैंड के सामने होटल में रवि के अलावा दो लड़के व एक लड़की मौजूद है। यह सारा धंधा होटल संचालक मोहित की मिलीभगत से चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने महिला सिपाही को साथ लेकर टीम बनाई और एक कर्मचारी को नकली ग्राहक बनाकर पांच सौ रुपये का हस्ताक्षर किया नोट देकर होटल भेज दिया था। जैसे ही नकली ग्राहक से होटल में मौजूद कर्मी ने हस्ताक्षर किया नोट लिया। पुलिस टीम ने मौके से तीन युवक नवीन कुमार वासी मिर्जापुर, रवि कुमार ज्योतिसर, उमेश कुमार निवासी कुरुक्षेत्र व एक युवती को काबू किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पाया गया कि यह सारा खेल होटल के संचालक की मिलीभगत से खेला जा रहा है। पुलिस ने आरोपी निशा तलवार सहित मौके से काबू आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया था। जांच में पुलिस को तथ्य सामने आए कि होटल संचालक मोहित युवती के साथ मिलकर भोली-भाली लड़कियों से देह व्यापार करवाकर ग्राहकों से मोटी रकम वसूल करते है, होटल संचालक मोहित अभी तक अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा था। आरोपी ने अपनी अग्रिम जमानत कराने के लिए हाई कोर्ट में भी याचिका दायर की थी, लेकिन उसे जमानत नहीं मिली थी। उधर, पुलिस टीम ने लगातार आरोपी को काबू करने के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस के दबाव में आकर मंगलवार को आरोपी के ससुर ने आरोपी मोहित को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे पुलिस ने अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें