फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करके कै व सोने की चेन छीनने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट करके कैश व सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाषचंद्र ने बताया कि 26 अप्रैल को धर्मपाल वासी मथाना ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि 22 अप्रैल की शाम वह अपने बाड़े में पड़ोसी के साथ बैठा हुआ था। तभी समय सोनू, मोनू, शांति देवी व उसकी दो बेटियां उसके बाड़े में आए और उस पर हमला कर दिया था। सोनू ने उसे जान से मारने की नीयत से गंडासी उसके सिर पर मार दी तथा अन्य ने भी डंडों-बिंडों से उससे मारपीट करके घायल कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसकी जेब से करीब 80 हजार रुपये व उसके गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए थे। परिजनों ने उसे मथाना सरकारी अस्पताल दाखिल कराया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया था। बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें