फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय रोग, स्त्री रोग और बाल रोग विशेषज्ञ समेत 92 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक और हृदय एवं छाती रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ व बाल रोग विशेषज्ञ सहित 92 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें चार डॉक्टर और एक नर्स शामिल है। वहीं कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पहली बार एक साथ कोरोना संक्रमित 360 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने इनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल डिस्चार्ज कर दिया है। उधर, कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। कुरुक्षेत्र में वीरवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत छह मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 26 अप्रैल को कोरोना से हुई कृष्णानगर गामड़ी वासी 43 वर्षीय महिला और आजाद नगर वासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत की पुष्टि आज की है।
कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार 239 तक पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 14 हजार 84 मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल अपने घर पहुंच चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना एक्टिव केस का आंकड़ा गिरकर 1975 तक पहुंच गया है। इनमें से 537 मरीजों को गंभीर हालत चलते निजी व सरकारी अस्पताल और 69 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक मात्र 180 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार अब तक 2 लाख 95 हजार 425 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2 लाख 73 हजार 759 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार सैंपलिंग कर रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को 1888 संदिग्ध लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए। उन्होंने आजमन से अपील करते हुए कहा कि सभी कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए गाइडलाइन का पालन अवश्य करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें