फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रभाषणम् के दूसरे दिन सिखाए संस्कृत में आयुर्वेद के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में ‘प्रभाषणम्’ कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन विद्यार्थियों और शोधार्थियों को संस्कृत भाषा के माध्यम से आयुर्वेद के मूल ग्रंथों के बारे में गहराई से जानकारी दी गई। सात दिवसीय कार्यक्रम में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थी शामिल किए गए हैं। विशेषज्ञों ने व्याख्यान कौशल और प्रायोगिक सत्रों से पुरातन चिकित्सा पद्धति को सरलतापूर्वक समझाया। अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञ डॉ. संकेत वी शर्मा, डॉ. विकास, डॉ. समयाम एसजी, डॉ. शांतनु अनिल पाटिल, डॉ. कृतिका यूएस, डॉ. शिल्पा पांडे, डॉ. पंचमी के भट्ट और डॉ. विष्णुप्रिया ने श्लोकों से मार्गदर्शन किया। प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता ने कहा कि शास्त्रीय ज्ञान को व्यवहार में उतारने और आयुर्वेद को गहराई से समझने का प्रयास करें। इस अवसर पर आयुर्वेद संहिता व सिद्धांत विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्ण, प्रो. राजेंद्र चौधरी, डॉ. रामानंद सैनी और डॉ. सीमा वर्मा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें