फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. देवेंद्र बीबीपुरिया के काव्य संग्रह शब्द पार्लर का विमोचन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रो. देवेंद्र की पुस्तक का विमोचन करते मंत्री श्याम सिंह राणा। विज्ञप्ति 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग के सहायक प्रोफेसर व हिंदी-पंजाबी कवि डॉ. देवेंद्र के काव्य संग्रह शब्द पार्लर का विमोचन किया गया। लेखक डॉ. देवेंद्र बीबीपुरिया ने बताया कि यह काव्य संग्रह उनके 10 वर्षों की मेहनत का परिणाम है। इसमें सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विविध कविताएं शामिल हैं। डॉ. सरिता आर्य ने बताया कि डॉ. बीबीपुरिया आठ पुस्तक लिख चुके हैं, इससे पहले उनकी दो पुस्तकों को हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से पुरस्कृत भी किया जा चुका है। इस पुस्तक का विमोचन विवि में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में पहुंचे मंत्री श्याम सिंह राणा, ओएसडी भारत भूषण भारती, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संगठक सतीश, देशभगत विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अमरजीत सिंह, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. भगत सिंह, 48 कोस यात्रा के अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा, प्रो. आरके देसवाल और डॉ. सरिता आर्य की ओर से किया गया।

कुरुक्षेत्र। प्रो. देवेंद्र की पुस्तक का विमोचन करते मंत्री श्याम सिंह राणा। विज्ञप्ति 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें